MP SAMVAAD LOGO 2

भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, गुना और विदिशा में फिर भी नाम तय नहीं।

0

हॉट सीट ग्वालियर 16 से पूर्व मंत्री माया सिंह और महू से मंत्री उषा ठाकुर को बनाया चुनाव प्रत्याशी।सिंधिया के चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन का नाम तय।

संतोष सिंह तोमर
भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी। इस बार भी भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। भाजपा इससे पहले चार सूचियों के जरिए 136 नामों का एलान कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी सूची में 92 नामों की घोषणा की है। इस सूची में 12 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की देर रात तक चली बैठक में शेष 94 नामों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ये 92 नामों की घोषणा की गई है। जबकि गुना और विदिशा दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा ने नाम रोके हैं। कुल मिलाकर प्रदेश की 227 सीटों पर मुकाबला लॉक हो गया है। 
हम आपको बता दे कि भाजपा अब तक कुल 228 नाम पर मुहर लगा चुकी है। 2 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। गौरतलब है कि भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 नाम थे। फिर दूसरी सूची में भी 39 नाम सामने आए थे। इसमें तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिए थे। इस सूची में तीन विधायकों के टिकट काट दिए थे। तीसरी सूची में एक नाम था। चुनावों की तारीख घोषित होते ही भाजपा ने चौथी सूची जारी की थी। चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए थे। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों को टिकट दिए गए। अब पांचवीं सूची जारी की है। पांचवीं सूची भी कई दिनों से टल रही थी। लगातार कई बैठकों के बाद पांचवी सूची सामने आई है। कई लोग इसे भाजपा की रणनीति भी बता रहे हैं। कहना है कि कांग्रेस की सूची का इंतजार किया जा रहा था।

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में ही 92 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए। जबकि गुना और विदिशा को अभी भी होल्ड पर रखा गया है।

भाजपा ने इन महिला नेताओं पर लगाया दांव
भाजपा ने पांचवीं सूची में 12 महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया। इनमें ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, हट्टा से उमा खटीक, रैगांव से प्रतिमा बागरी, चित्रांगी से राधा सिंह, मंडला से संपतिया उईके, बालाघाट से मौसमी विसेन, खंडवा से कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना से छाया मोरे, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, धार से नीना विक्रम वर्मा और डॉ अम्बेडकर नगर-महू से उषा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.