MP SAMVAAD LOGO 2

सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ आचार संहिता उलंघन का मामला दर्ज।

0

बिना अनुमती रैली निकालने और सभा करने पर सिविल लाइंस थाने में हुई एफआईआर। टिकट कटने के बाद विधायक अजब सिंह कांग्रेस छोड़कर बसपा का थाम चुके हैं दामन।

संतोष सिंह तोमर

भोपाल / मुरैना। कांग्रेस से टिकट कटने पर सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा रैली निकालने व सभा करने पर विधायक, उसके आधा सैकड़ा समर्थकों और गार्डन संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।कांग्रेस पार्टी द्वारा सुमावली से वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह का टिकट काटकर कुलदीप सिंह सिकरवार को दिए जाने से अजब सिंह कुशवाह के समर्थकों में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नाराजगी है। हालांकी विधायक अजब सिंह कुशवाह ने तो पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी का झंडा थाम लिया लेकिन इसी नाराजगी के चलते न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित विधायक अजब सिंह कुशवाह के निवास पर कुशवाह समाज के तमाम लोग एकत्रित हो गए और कांग्रेस पार्टी के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद वहां से पैदल व बाइकों से रैली के रूप में जौरा रोड पर स्थित दाऊजी धाम पैलेस मैरिज गार्डन में पहुंचे। वहां सभा का आयोजन किया गया था। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने से बिना अनुमति के प्रदर्शन, जुलूस, रैली एवं सभा आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। उसके बाद भी गुरुवार को विधायक एवं उनके समर्थकों ने दाऊजी धाम पैलेस मुरैना में बिना किसी विधिक अनुमति के भीड़ एकत्रित कर सभा का आयोजन किया और राजनैतिक जुलूस निकालकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तथा संचालक दाऊजी धाम पैलेस मुरैना के द्वारा गार्डन में बिना किसी विधिक अनुमति के राजनैतिक सभा/ बैठक का आयोजन करने की अनुमति प्रदाय कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण विधायक एवं उनके समर्थक एवं गार्डन संचालक के विरूद्ध भादंसं की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.