CMR चावल की संदिग्ध खेप ने खोली पोल, अब जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क.
CMR Rice Consignment Under Suspicion Exposes Irregularities, Entire Network Now Under Investigation.

Special Correspondent, Sudheer Tamrakar, Balaghat, MP Samwad News.
बालाघाट, वारासिवनी स्थित संचेती राइस मिल से जुड़े सीएमआर चावल मामले में जांच के बाद बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर मिल संचालक सहित तीन लोगों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
242 क्विंटल से अधिक एफसीआई चावल संदिग्ध हालत में मिला
जानकारी के अनुसार, 3 जून की शाम संयुक्त जांच टीम को लगभग 242 क्विंटल 55 किलोग्राम एफसीआई का सीएमआर चावल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जांच के दौरान संबंधित ट्रक को भी जब्त कर लिया गया था।
तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निहारिका अवस्थी, वारासिवनी की शिकायत पर मिल संचालक सौरभ संचेती, मेहदनिवाड़ा निवासी दुर्गेश सेंदरे तथा बोरगांव एवीजी के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल प्रताप के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(3) एवं 3(5) के तहत खुर्द-बुर्द का मामला दर्ज किया गया है।
जांच अभी जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। जांच के दायरे में अन्य संबंधित पक्षों को भी शामिल किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यदि और अनियमितताएं सामने आती हैं तो दोषियों के खिलाफ अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एफसीआई को सौंपा गया जब्त माल
कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निहारिका अवस्थी ने बताया कि जब्त किए गए चावल को नियमानुसार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को सुपुर्द कर दिया गया है।