MP SAMVAAD LOGO 2

हे भगवान, इन गड्ढों से बचाओ! — विदिशा कांग्रेस का अनोखा धरना, नगर पालिका पर उठे सवाल.

0

Oh God, Save Us from These Potholes! — Vidisha Congress Stages Unique Protest, Questions Raised Over Municipal Council’s Performance.

MP संवाद समाचार, विदिशा/भोपाल.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

विदिशा शहर में मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक फैली जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी ने अनोखे प्रदर्शन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्घटना संभावित गड्ढों का पूजन-अर्चन कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान शहर की बदहाल सड़कों की ओर आकर्षित किया।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नगर पालिका परिषद इस समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

‘हे प्रभु, इन गड्ढों से किसी की जान न जाए’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान गड्ढों की पूजा कर प्रार्थना कि इनकी वजह से कोई नागरिक दुर्घटना का शिकार न हो।

पार्टी नेताओं का आरोप है कि शहर की सड़कें विकास के दावों की पोल खोल रही हैं और जनता रोजाना परेशानियों का सामना कर रही है।

कोर्ट रोड पर किया प्रदर्शन

नगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन पूर्वाह्न 11 बजे पुराने जिला पंचायत अध्यक्ष के बंगले के पास, एसबीआई एटीएम के सामने कोर्ट रोड पर आयोजित किया।

नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो शहर में बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहेगी।

प्रदर्शन में रवि साहू, मोहित रघुवंशी, सुशील शर्मा, विशाल सक्सेना, गोविंद भार्गव, राजकुमार पासी, पर्वत सिंह एवं बाबू पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.