MP SAMVAAD LOGO 2

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा बोले- प्रशासन का विकेंद्रीकरण हो, यह हमारा प्रयास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि निर्वाचन के माध्यम से प्रदेशवासियों ने विकास के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है उससे  संस्थाओं का मान बड़ा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fHUiGwvUXqA[/embedyt]

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने  प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ  के रूप में मीडिया का स्वागत करते हुए कहा कि यही अपेक्षा है कि मीडिया  रचनात्मकता व सृजनात्मक भूमिका निभाए तथा विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सकारात्मक योगदान दे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी जन कल्याण और विकास की योजनाएं का क्रियान्वयन हमारी डबल इंजन की निरंतर प्रभावी रूप से कर रही है। श्री अन्न मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युत्थान  का पर्व चल रहा है। बाबा महाकाल के साथ-साथ ओरछा, सलकनपुर की माताजी और मैहर में महालोक निर्माण का रोड मैप हम बना रहे हैं।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण हो, अर्थात जिले पर जिला स्तरीय इकाई ,संभाग पर संभाग स्तरीय इकाई और प्रदेश पर प्रदेश स्तरीय इकाई विकास को नीचे तक उतरने के क्रम मे अपना योगदान दे। नवनिर्वाचित विधायक और मंत्रिपरिषद के सदस्य अपनी भूमिका अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकें, इसके लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा समृद्ध विधायक समूह निर्वाचित होकर आया है शीघ्र ही जन कल्याण और विकास को समर्पित मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.