MP SAMVAAD LOGO 2

पूर्व सीएम शिवराज सिंह बोले-भाई और मामा के रिश्ते होते हैं परमानेंट, पदों से कोई संबंध नहीं.. पर्यावरण भाषण से नहीं बचेगा, हमको जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा

IMG-20231222-WA0029

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सपत्नीक मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा जी का पूजन अर्चन किया और प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने आम का पौधा रोपित किया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=lfyA1SIJ1U4[/embedyt]

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान कहा कि बचपन से नर्मदा मैया की गोद में पला हूं बड़ा हुआ हूं और मां की कृपा से लोक सेवा के काम किए हैं। मैं विधानसभा चुनाव से पहले भी आया था और मां के चरणों में प्रार्थना की थी प्रदेश के विकास और जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाने के लिए, योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करने के लिए… मां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है मैंने उसे समय संकल्प किया था कि मैं मां के चरणों में दोबारा आऊंगा आज मां की पूजा अर्चना की चरणों में प्रणाम किया और यह प्रार्थना भी कि हमारे नए मुख्यमंत्री मोहन यादव , जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति और विकास करता रहे जन कल्याण के काम अच्छे ढंग से होते रहें वो प्रदेश को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=b2F1CXhMprU[/embedyt]
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान मैंने भी जनता के बीच जाकर कई संकल्प व्यक्त किए थे चाहे वह माता बहन और बेटियों के संबंध में हो, किसानों के संबंध में हो, भांजे-भांजियों के संबंध में हो विकास और बाकी कामों के संबंध में हो।जैसे की यहीं हमने तय किया था कि नर्मदा लोक बनेगा यह सारे संकल्प पूरे हो नई सरकार इन संकल्पों को पूरा करेगी मैं पूरी तरह से सहयोगी होऊंगा और जब जरूरत पड़ेगी तो सरकार का ध्यान भी दिलाऊंगा। प्रदेश के सेवक के नाते जनता से मेरे रिश्ते भाई और मामा के हैं भाई और मामा के रिश्ते परमानेंट होते हैं। उनके पदों से कोई संबंध नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बहनों- भाइयों की भांजे-भांजियों की सेवा में निरंतर लगा रहूंगा क्योंकि पूरा मध्य प्रदेश हमारा परिवार है और उस परिवार की मां है नर्मदा मैया…

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kmirAT1khtA[/embedyt]

हमारा पूरा परिवार आगे बढ़ता रहे सुखी रहे मैं भी अपने पूरे परिवार की प्रदेश की जनता के सेवक के नाते सेवा करता रहूंगा यही कृपा मां की बनी रहे।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक में शंभू धारा भी पहुंचे। शंभू धारा अमरकंटक में ही श्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को पहला पौधा लगाया था। 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में ही लिया था प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प। आज उसे पौधे को लगाए लगभग 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने आज इसी वृक्ष के पास आम का पौधा लगाया। पूर्व सीएम प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं, और अब तक लगभग तीन हजार पौधे लगा चुके है।
पौधारोपण के बाद बोले शिवराज सिंह चौहान – प्रतिदिन पौधरोपण का अभियान लगातार जारी रहेगा,जिंदगी रोपने का मेरा अभियान जिंदगी भर चलता रहेगा। प्रकृति से ही मानव जीवन समृद्ध है,यह ईश्वर का हम सबको दिया अनमोल उपहार है।प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हम सबका मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हर रोज तीन पेड़ लगाता हूं, पर्यावरण बचाना है तो भाषण से नहीं, हमको जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा।हमारी धरती स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे और धरती मां आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक बनी रहे।वृक्षारोपण का अभियान चला रहे, वृक्ष होंगे तो ऑक्सीजन होगी और ऑक्सीजन होगी तो जिंदगी होगी। उन्होंने कहा कि मैं फॉरेस्ट के मित्रों को धन्यवाद देता हूं, पेड़ सुरक्षित है, बढ़ रहा है इसके साथ कई और पेड़ लगाए थे,सारे पेड़ सुरक्षित हैं।

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.