MP SAMVAAD LOGO 2

जनसेवा की नई मिसाल: विदिशा में ऑटो चालकों के हाथों में पहुंचीं जीवनरक्षक किट.

0

A New Benchmark in Public Service: Life-Saving First Aid Kits Reach Auto Drivers in Vidisha.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, विदिशा/भोपाल। सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय लायंस क्लब विदिशा सनराइज ने स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों को प्रथम सहायता (फर्स्ट ऐड) किट वितरित कर सड़क सुरक्षा और मानव सेवा का संदेश दिया।

सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार का बताया महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक ऑटो में फर्स्ट ऐड किट हमेशा उपलब्ध रहनी चाहिए। सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाने में यह किट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

पुलिस प्रशासन का मिला सहयोग

इस सेवा अभियान के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए क्लब पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में क्लब के सचिव शोभित भार्गव, वाइस प्रेसिडेंट प्रीति अग्रवाल, शालिनी भार्गव, अमोल अग्रवाल, डॉ. प्रीति कौर, चेतन शाह, राजन खेड़ा, अनुराग जाजू, कुशाग्र शर्मा, नयन दुबे सहित लायंस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.