MP SAMVAAD LOGO 2

बस स्टैंड से बाईपास तक शराब का खेल! विदिशा में खुलेआम परोसी जा रही शराब!

0

From the Bus Stand to the Bypass: The Liquor Trail! Alcohol Allegedly Being Served Openly Across Vidisha.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, विदिशा। मध्यप्रदेश सरकार ने शराब दुकानों से जुड़े अहातों (बैठकर शराब सेवन की व्यवस्था) को बंद करने का फैसला लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल सुधारने का दावा किया था। लेकिन विदिशा शहर में यह फैसला धरातल पर कितना लागू हुआ है, इस पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार शहर में 80 से अधिक होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में कथित रूप से खुलेआम बैठाकर शराब परोसी जा रही है। सूत्रो का कहना है कि सरकारी आदेशों के बावजूद यह व्यवस्था बेरोकटोक जारी है और संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

बस स्टैंड पर सुबह-सुबह छलके जाम, फिर हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार सुबह बस स्टैंड स्थित होटल सम्राट में कुछ लोग कथित रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद हो गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसे विवाद अब आम हो गए हैं और आसपास के व्यापारियों तथा यात्रियों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हाईवे और बाईपास के ढाबों पर भी उठे सवाल

हमारे सूत्रों के हवाले से शहर के हाईवे, बाईपास, बस स्टैंड और अहमदपुर रोड क्षेत्र में संचालित कई ढाबों पर भी कथित रूप से बैठाकर शराब पिलाई जाती है। कुछ लोगों ने अवैध शराब बिक्री की आशंका भी जताई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

संबंधित स्थानों पर न तो नियमित निरीक्षण होता है और न ही प्रभावी कार्रवाई दिखाई देती है। इससे लोगों में यह धारणा बन रही है कि नियमों का पालन कराने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।

बिगड़ रहा है मोहल्लों का माहौल

रहवासियों का कहना है कि कथित रूप से शराब पीने वालों के कारण आए दिन झगड़े, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं होती हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है तथा आसपास का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों की मांग

  • शहर के सभी होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में विशेष जांच अभियान चलाया जाए।
  • यदि कहीं अवैध रूप से शराब परोसने या बैठाकर पिलाने की पुष्टि हो, तो संबंधित संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  • बस स्टैंड, हाईवे और रिहायशी क्षेत्रों में नियमित आबकारी एवं पुलिस संयुक्त अभियान चलाया जाए।
  • सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और उससे जुड़ी अव्यवस्था पर प्रभावी रोक लगाई जाए।

जनता का सवाल

जब सरकार ने पूरे प्रदेश में अहाते बंद करने का आदेश दिया है, तो विदिशा में कथित रूप से खुलेआम शराब परोसने की शिकायतें क्यों मिल रही हैं? क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, या जिम्मेदार विभाग अब कार्रवाई करेगा?

(नोट: यह समाचार स्थानीय नागरिकों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.