MP SAMVAAD LOGO 2

हरियाली की नई पहल! लायंस क्लब विदिशा सनराइज ने लगाया पौधों का संसार.

0

A New Step Towards Greener Tomorrow! Lions Club Vidisha Sunrise Plants a World of Green.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, विदिशा/भोपाल। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से लायंस क्लब विदिशा सनराइज द्वारा प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत सागर-भोपाल बाईपास, विदिशा स्थित क्लब सदस्य लायन देवांश अग्रवाल के फार्म हाउस में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

अभियान के दौरान जामफल, नीम, महोगनी, जामुन और आम सहित कई छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। क्लब सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

क्लब के सदस्यों ने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित होना चाहिए।

क्लब के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

पौधरोपण अभियान में क्लब अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकुर, सचिव शोभित भार्गव, पूर्व अध्यक्ष अमोल अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, प्रेम साहू, रूपम अग्रवाल सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया, ताकि आने वाले वर्षों में यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक योगदान दे सके।

Legal Disclaimer.

This report is based on information provided by event organizers. Independent verification of participation details and activities has not been conducted by us.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.