MP SAMVAAD LOGO 2

स्कूल के पास मेडिकल कचरे का अंबार! कटनी में बच्चों की सेहत से खिलवाड़?

0

Pile of Medical Waste Near a School! Are Children’s Health and Safety at Risk in Katni?

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News

MP संवाद समाचार, कटनी/भोपाल। कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित मंगल नगर में शासकीय स्कूल और पानी की टंकी के समीप खाली पड़े प्लॉट में कथित रूप से एडल्ट डायपर, बेबी डायपर एवं अन्य मेडिकल वेस्ट लगातार फेंका जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय रहवासियों तथा स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल के पास मेडिकल वेस्ट, बढ़ी संक्रमण की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय स्कूल के समीप खुले में इस प्रकार मेडिकल कचरा फेंके जाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। क्षेत्र में संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

बारिश में नालियों के साथ सड़क तक पहुंच रहा कचरा

रहवासियों के अनुसार, बारिश के दौरान नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं, जिससे यह कचरा बहकर मुख्य सड़क तक पहुंच जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है।

समय पर नहीं उठ रहा कचरा, रहवासी नाराज

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा। उनका कहना है कि नियमित सफाई के अभाव में समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग

रहवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि संबंधित स्थान से तत्काल मेडिकल कचरा हटाया जाए, नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

नगर निगम द्वारा शहर में कचरा संग्रहण एवं शिकायत निवारण की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों ने अपेक्षा जताई है कि संबंधित विभाग इस मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए।

Legal Disclaimer This report is based on local residents’ statements and site observations. Authorities concerned may provide clarification, findings, or corrective action accordingly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.