MP SAMVAAD LOGO 2

वृद्धा पेंशन पर ब्रेक! तीन माह से भुगतान का इंतजार.

0

Old Age Pension on Hold! Beneficiaries Waiting for Payments for Three Months.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी/भोपाल। कटनी जिले की ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान में देरी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के कई बुजुर्गों का दावा है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे उन्हें दवा, भोजन और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ितों ने मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

200 गांवों के हजारों हितग्राही प्रभावित होने का दावा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले लगभग 200 गांवों के हजारों पेंशन हितग्राही इस समस्या से प्रभावित हैं।

बुजुर्गों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से उनके बैंक खातों में पेंशन की राशि जमा नहीं हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

बुजुर्गों ने जताई नाराजगी

पेंशनधारकों ने समय पर भुगतान न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि महंगाई के दौर में सीमित पेंशन राशि भी समय पर न मिलने से जीवन-यापन कठिन हो गया है।

कुछ हितग्राहियों ने सरकार से सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तरह वृद्धावस्था पेंशन का भी नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

अधिकारी ने क्या कहा?

ढीमरखेड़ा के समग्र सुरक्षा अधिकारी अनिल कौल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से शासन स्तर से पेंशन की राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि बजट जारी होते ही हितग्राहियों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कलेक्टर ने जांच का दिया आश्वासन

कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि यदि तीन माह से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान लंबित है, तो मामले की जांच कराई जाएगी।

Disclaimer

यह समाचार हितग्राहियों के कथनों एवं अधिकारियों के बयानों पर आधारित है। भुगतान संबंधी अंतिम स्थिति संबंधित विभाग के आधिकारिक अभिलेखों से निर्धारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.