MP SAMVAAD LOGO 2

पचमढ़ी से भी सर्द रहा राजगढ़, पारा 8 डिग्री पर, भोपाल सामान्य के करीब.

0

Rajgarh is colder than Pachmarhi, with the temperature at around 8 degrees Celsius, while Bhopal is close to normal.

  • रात के तापमान में लगातार गिरावट, कई शहरों में कोहरे का असर बढ़ा

भोपाल। प्रदेशभर में रात के वक्त सर्दी का असर बढ़ रहा है।

रविवार-सोमवार की रात पचमढ़ी, ग्वालियर और राजगढ़ की रात सबसे ठंडी रही। प्रदेश में सबसे ज्यादा सर्द रात राजगढ़ में रही। यह पचमढ़ी से भी ठंडी दर्ज हुई है। यहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में तापमान 9.2 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री रहा। भोपाल में रात का पारा आधा डिग्री बढ़कर 12 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से केवल दशमलव दो डिग्री अधिक है। वहीं, इंदौर में 14.6 डिग्री, उज्जैन में 13.2 डिग्री और जबलपुर में तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया, नौगांव, दतिया भी सर्द रहे। प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट होने से कई शहरों में कोहरे का असर भी बढ़ गया है। इससे ग्रामीण अंचलों में दृश्यता पर भी असर रहा। रविवार को ज्यादातर शहरों में तापमान 25-26 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल में अलसुबह कोहरे का असर बढऩे से विजिबिलिटी 500 मीटर पर सिमट गई, जो सुबह 8 बजे के बाद 1000 मीटर पर पहुंची।

शहर में बदली हवा से बढ़ा सर्दी का अहसास
राजधानी में बीते एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम का मिजाज बदला रहा। तीन दिन से मौसम साफ हो रहा है, जिससे प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने लगा है। सोमवार को शहर में आने वाली हवाओं का रुख उत्तरी रहने से दिन में भी मामूली ठंडक घुली रही। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट होगी। अब हवाओं का रुख उत्तरी हो रहा है, जिससे सर्दी बढ़ेगी। शीतलहर और तीव्र शीतलहर के लिए एक से डेढ़ सप्ताह का इंतजार करना पड़ सकता है।

कहां कितना गिरा पारा
सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक रात के तापामन में गिरावट दतिया में 2.3 की रही। रात का पारा 10.5 डिग्री रहा, जो नॉर्मल से एक डिग्री अधिक है। भोपाल, गुना, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, मलाजखंड आदि में रात का पारा 11 से 12 डिग्री के बीच पहुंच गया है। इन शहरों में पारे में औसतन एक डिग्री की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.