MP SAMVAAD LOGO 2

विदिशा का दर्द: नरवाई की आग में झुलसे 3 घर, प्रशासन गहरी नींद में!

0

Shocking visuals from Vidisha fire tragedy that destroyed everything. When will administration act?

Burnt houses in Hansua village after stubble fire

Heartbreaking scenes: Vidisha families survey remains after preventable stubble fire disaster

Vidisha’s Pain: 3 Houses Charred in Stubble Fire, Administration in Deep Sleep!

Sitaram Kushwaha, Special Correspondent, Vidisha, MP Samwad.

विदिशा आग त्रासदी! नरवाई आग में 3 घर व पशु झुलसे, प्रशासन सोता रहा। परिवारों का सबकुछ लूटा – अनाज, कपड़े व भैंस। कब जागेगी सरकार? MP SAMWAD ने उजागर की लापरवाही।

VIDISHA FIRE TRAGEDY! 3 homes & livestock destroyed in stubble blaze as officials slept. Families lost everything – grain, clothes & buffalo. When will administration wake up? MP SAMWAD exposes gross negligence.

MP संवाद, विदिशा। ग्राम हंसुआ में देर रात सरकारी खेत में लगी आग ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नरवाई जलाए जाने के बाद तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और गांव के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों की पूरी जमा पूंजी—अनाज, कपड़े, बर्तन और यहां तक कि एक भैंस व पाड़ा भी आग में झुलस गए।

“भैंस तक जल गई, प्रशासन कब देगा इंसाफ?”

हरिसिंह और प्रेम बाई ने सरकारी खेत में आग लगाने वाले अज्ञात लोगों पर गुस्सा जताया—
“ये लापरवाही हमारे लिए मौत साबित हुई। घर, जानवर, सबकुछ खत्म… अब सिर्फ प्रशासन से उम्मीद बची है।”

सवाल प्रशासन पर: कब थमेगी नरवाई जलाने की घटनाएं?

इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन सवाल है—“क्या प्रशासन की नाकामी की कीमत हमेशा गरीबों को चुकानी पड़ेगी?”

  • नरवाई जलाना गैरकानूनी है, फिर भी विदिशा में यह सिलसिला जारी है।
  • सरकारी हिदायतें केवल कागजों तक सिमटी हैं, जमीन पर असर शून्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.