MP SAMVAAD LOGO 2

इंतजार की घड़ी खत्म,विभागो का हुआ बटवारा।

0

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है।

कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीए‌म राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है।

कैबिनेट मंत्रियों को मिले यह विभाग

• कुंवर विजय शाह – जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास

• कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य

• प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम

• राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग

• करण सिंह वर्मा – राजस्व

• उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा

• संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

• तुलसी सिलावट – जल संसाधन

• एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास

• निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास

• गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

• विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता

• नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण

• नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण

• प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा

• राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा

• चेतन काश्यप – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम

• इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को इन विभागों का जिम्मा

• कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण

• धर्मेंद्र लोधी – संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास

• दिलीप जायसवाल – कुटीर एवं ग्रामोद्योग

• गौतम टेटवाल – तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

• लखन पटेल – पशुपालन एवं डेयरी

• नारायण सिंह पंवार – मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग

राज्य मंत्री को इन विभागों का प्रभार

• नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण

• प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास

• दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण

• राधा सिंह – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.