cropped-mp-samwad-1.png

सरकारी दफ्तर में घुसे माफिया, अधिकारी को दी मौत की धमकी!

0

Mafia Storm Government Office, Issue Death Threat to Officer!

Special Correspondent, Anuj Pandey, Gwalior, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, श्योपुर।
सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद भी मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला श्योपुर से सामने आया है, जहां अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग के अमले को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

दफ्तर में घुसकर रेंजर को दी जान से मारने की धमकी

जानकारी के अनुसार, देर रात रेत माफिया घड़ियाल विभाग के रेंज ऑफिस में घुस आए। इस दौरान उन्होंने रेंजर दीपक शर्मा को घेर लिया और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

माफियाओं ने कार्रवाई नहीं रोकने पर रेंजर को डंपर से कुचलकर मारने की धमकी तक दे डाली।

सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बावजूद बेखौफ माफिया

ग्वालियर-चंबल अंचल में रेत माफियाओं के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में मुरैना में रेत माफिया के ट्रैक्टर से एक वनरक्षक की कुचलकर हत्या कर दी गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है।

इसके बावजूद श्योपुर में माफियाओं की खुली दबंगई प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

कार्रवाई से बौखलाए माफिया

राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्ती के बाद माफिया बौखला गए हैं।

रेंजर दीपक शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई के बाद माफियाओं ने सीधे दफ्तर में घुसकर विरोध जताया और भविष्य में कोई कार्रवाई नहीं करने की धमकी दी।

वीडियो में कैद हुई गुंडागर्दी

कोतवाली थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर के अनुसार, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में माफिया रात के अंधेरे में सरकारी दफ्तर में घुसकर रेंजर को धमकाते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना से आहत रेंजर दीपक शर्मा ने श्योपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ा सवाल: कानून का खौफ क्यों नहीं?

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्वालियर-चंबल अंचल में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

सवाल यह है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख और लगातार घटनाओं के बावजूद माफिया बेखौफ क्यों हैं? क्या प्रशासन की कार्रवाई पर्याप्त है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.