MP SAMVAAD LOGO 2

MP पुलिस ने जीता दुनिया का दिल, नशा मुक्ति अभियान बना वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर.

0
मध्यप्रदेश पुलिस का नशा मुक्ति अभियान वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल, डीजीपी कैलाश मकवाना को ब्रिटेन संसद में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

MP Police Won the World’s Heart, Anti-Drug Campaign Becomes a World Record Holder.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

MP Police’s ‘Say No to Drugs’ campaign made global impact. With 2.3 million participants and 63.5 million digital reach, it entered the World Book of Records. DGP Kailash Makwana will be honored in the UK Parliament.

MP संवाद, भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान को वैश्विक पहचान मिल गई है। इस अभियान को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना को 13 सितंबर को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित समारोह के दौरान ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने DGP मकवाना और ADG (नारकोटिक्स) केपी वेंकटेश्वर राव को आधिकारिक प्रमाणपत्र सौंपा। शुक्ला ने कहा कि अभियान को अभूतपूर्व जनभागीदारी और सामाजिक प्रभाव के कारण यह वैश्विक मान्यता प्राप्त हुई है।

DGP मकवाना ने कहा,

“हमारे युवाओं और किशोरों को नशे से मुक्त रखना केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नैतिक दायित्व भी है। यह अभियान एक जन आंदोलन बन गया है। हमारा उद्देश्य रिकॉर्ड बनाना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।”

अभियान का प्रभाव

  • 15 से 30 जुलाई के बीच चलाए गए इस राज्यव्यापी अभियान में
    • 57 जिलों के 1,175 थानों ने भाग लिया।
    • लगभग 23 लाख लोगों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की।
    • 6.35 करोड़ से अधिक लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.