MP SAMVAAD LOGO 2

MP की नई शराब नीति 2025: महंगी होगी शराब, 19 शहरों में लगेगा बैन!

0

MP’s new liquor policy 2025 enforces a ban in 19 cities, increases alcohol prices, and introduces strict POS requirements for sales.

https://www.yoursite.com/mp-new-liquor-policy-2025-ban-price-hike

MP’s new liquor policy: Alcohol prices to rise, ban imposed in 19 cities from April 2025.

MP’s New Liquor Policy 2025: Alcohol to Get Costlier, Ban Imposed in 19 Cities!

Bhopal, Samarth Yadav, Web Editor, MP Samwad.

मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति (MP New Excise Policy 2025) जारी कर दी है। इस नीति के तहत शराब पीने वालों को झटका लगा है। एक ओर, प्रदेश में शराब महंगी होने जा रही है, वहीं दूसरी ओर, शराब नीति में कई नई गाइडलाइन (Excise Policy Guidelines) जोड़ी गई हैं

नई नीति के प्रमुख बिंदु:

बिना POS मशीन के नहीं मिलेगी शराब: अब प्रदेश में शराब केवल POS मशीन के माध्यम से ही बेची जा सकेगी।
धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी: राज्य के 19 पवित्र शहरों और एक ग्राम पंचायत में 1 अप्रैल से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी।
महंगी होगी शराब: बंद हो रही दुकानों से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए शराब के दाम बढ़ाए जाएंगे।

शराब बिक्री और बार-क्लब में पीने की नई समय-सीमा:

? दुकानों पर शराब बिक्री: सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक।
? बार, होटल, रिसॉर्ट और क्लब में बिक्री: सुबह 10:00 बजे से रात 11:30 बजे तक।
? बार-रेस्टोरेंट और क्लब में शराब सेवन: रात 12:00 बजे तक।
? अतिरिक्त शुल्क पर समयावधि बढ़ाने का विकल्प: लाइसेंस धारक बार, क्लब या रेस्टोरेंट अतिरिक्त शुल्क देकर शराब बेचने और पीने की समय-सीमा बढ़वा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में 37% बढ़ीं शराब की दुकानें

? पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश में 37% शराब की दुकानें बढ़ चुकी हैं
? रेस्टोरेंट और बार में अतिरिक्त स्पेस (टेबल-कुर्सी) बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
? ई-गारंटी सिस्टम: अब बैंक खातों में साइबर ट्रेजरी के माध्यम से चालान जमा किया जाएगा।

इन स्थानों पर बंद होंगी शराब की दुकानें:

? नगर निगम एवं नगर पंचायत:

  • उज्जैन नगर निगम
  • ओंकारेश्वर नगर पंचायत
  • महेश्वर नगर पंचायत
  • मंडलेश्वर नगर पंचायत
  • ओरछा नगर पंचायत
  • मैहर नगर पालिका
  • चित्रकूट नगर पंचायत
  • दतिया नगर पालिका
  • पन्ना नगर पालिका
  • मंडला नगर पालिका
  • मुलताई नगर पालिका
  • मंदसौर नगर पालिका
  • अमरकंटक नगर पंचायत

? ग्राम पंचायत:

  • सलकनपुर ग्राम पंचायत
  • बरमान कला ग्राम पंचायत
  • लिंगा ग्राम पंचायत
  • बरमान खुर्द ग्राम पंचायत
  • कुंडलपुर ग्राम पंचायत
  • बांदकपुर ग्राम पंचायत

? नई आबकारी नीति के तहत शराब पर सख्ती से नियंत्रण लाने और धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी को लेकर सरकार का यह बड़ा फैसला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.