MP SAMVAAD LOGO 2

प्रदेश अध्यक्ष बने खंडेलवाल, दमोह में बजी ढोल-नगाड़े, गूंजी भाजपा की जयघोष.

0
mpsamwad.com BJP Damoh Celebration

Khandelwal Becomes State President, Drums Beat in Damoh, BJP Slogans Echo Loudly.

Sone Singh Thakur, Special Correspondent, Damoh, MP Samwad.

MP संवाद, दमोह। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा जिला कार्यालय में गाजे-बाजे, आतिशबाज़ी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव मनाया।

जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि संगठन पर्व का समापन आज प्रदेश अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के साथ हो गया। यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण है।

जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने कहा कि आज हम सभी ने हर्षोल्लास के साथ आतिशबाज़ी की और मिठाइयाँ बांटीं।
जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने कहा कि हमारे लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है।
मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि भाजपा का संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर आधारित है और यह निर्वाचन उसी का परिणाम है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता संजय यादव, वर्षा रैकवार, सुरेश पटेल, महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी, प्रिंस जैन, सादिक रिज़वी, गणेश जाटव, राजेन्द्र चौरसिया, रमाकांत वाजपेयी, समेत कई मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.