cropped-mp-samwad-1.png

कटनी में चोरों का आतंक: RTO बस से पार्ट्स गायब, वन विभाग के कैमरे भी चोरी.

0

Theft Spree in Katni: Parts Stolen from RTO Bus, Forest Department Cameras Also Missing

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी |जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कुठला थाना क्षेत्र का है, जहां आरटीओ कार्यालय और वन विभाग दोनों ही चोरों के निशाने पर आ गए।

पुलिस के अनुसार ग्राम मझगवां स्थित RTO कार्यालय परिसर में खड़ी एक बस से अज्ञात चोरों ने कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए।

शिकायतकर्ता आरटीओ कर्मचारी रामपरीक्षा राम के अनुसार चोरों ने बस से:

  • बैटरी
  • स्टेपनी
  • अल्टीनेटर
  • सेल्फ, जैक
  • टाई लीवर
  • टूल किट
  • महंगी वायरिंग

👉 चोरी किए गए सामान की कीमत करीब ₹30 हजार आंकी गई है।

वन विभाग भी बना निशाना

इसी तरह स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम जुजावल स्थित सिद्ध बाबा आश्रम के पास वन्यजीव निगरानी के लिए लगाए गए:
👉 2 ट्रैप कैमरे भी अज्ञात चोर चुरा ले गए

👉 इनकी कीमत लगभग ₹20 हजार बताई गई है।

वनरक्षक विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

RTO जैसे सरकारी परिसर और वन विभाग के निगरानी उपकरणों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

👉 आखिर सरकारी परिसरों में भी चोर बेखौफ कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.