MP SAMVAAD LOGO 2

कटनी में शहीदों को नमन, तिरंगे की शान में आयोजन.

0

Katni commemorated Republic Day 2025 with heartfelt tributes to martyrs and patriotic events honoring the nation’s legacy

Katni officials paying tribute to martyrs at Shaheed Smarak on Republic Day 202

The Republic Day celebration in Katni was marked with a tribute to martyrs at Shaheed Smarak, flag hoisting by the Collector, and a patriotic ceremony at the INTUC office. Read more!

Tribute to Martyrs in Katni, Celebrating the Glory of the Tricolor.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad.

कटनी। प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शहीदों के महान बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही, कलेक्टर श्री यादव और पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर स्मारक स्थल पर आम का पौधा भी रोपा गया।

कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट परिसर में फहराया गया तिरंगा
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में सुबह 8 बजे कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

जिला इंटक परिषद में मनाया गया गणतंत्र दिवस
जिला इंटक परिषद कार्यालय बरगवां में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष बीएम तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर झंडा फहराया। इस मौके पर महासचिव राजा जगवानी ने सभी यूनियन अध्यक्षों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.