MP SAMVAAD LOGO 2

विरोध की आग पर पानी भी बेअसर, कटनी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन.

0

Water Couldn’t Douse the Flames of Protest: Congress Stages Fierce Demonstration in Katni.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, कटनी। कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त होने के बाद कटनी में राजनीतिक माहौल गरमा गया। चुनाव आयोग के फैसले के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल कचहरी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए केंद्र सरकार और निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कचहरी चौक पर पहले से बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने और बैरिकेड्स हटाने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पानी की तेज बौछारों के बीच कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

पुतला दहन कर जताया आक्रोश

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित किया जा रहा है।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन राजनीतिक दबाव के चलते निरस्त किया गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक पुराने मामले को आधार बनाकर तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए नामांकन खारिज किया गया, जिससे विपक्ष को राज्यसभा चुनाव की दौड़ से बाहर किया जा सके।

हालांकि, इन आरोपों पर निर्वाचन अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

भारी पुलिस बल रहा तैनात

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, मोहम्मद इसराइल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.