MP SAMVAAD LOGO 2

बंगाली डॉक्टर बने ठग! इलाज के बहाने गरीबों की जेब काटते पकड़े गए फर्जी डॉक्टर.

0

Authorities in Madhya Pradesh have arrested a man posing as a doctor, highlighting the growing issue of unlicensed medical practitioners. The incident has sparked calls for stronger regulations and awareness among residents.

Fake doctor arrested in Madhya Pradesh for malpractice and unlicensed medical practice.

A fake doctor in Madhya Pradesh has been arrested for operating without a valid medical license, raising concerns over healthcare safety.

Bengali “Doctors” Turned Conmen! Fake doctors caught looting the poor under the guise of treatment.

Special Correspondent, Jabalpur, MP Samwad.

जबलपुर में इलाज के नाम पर ठगी! बंगाल से आए फर्जी डॉक्टरों ने ग़रीबों को बनाया शिकार, ₹45,000 ऐंठे. पुलिस ने लॉज से धरदबोचा. नागरिकों को ऐसे झोलाछापों से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.

Fake Bengali doctors arrested in Jabalpur for duping poor patients by posing as Ayurvedic experts. The fraudsters took ₹45,000 promising guaranteed treatment, but failed to deliver. Police busted the racket at a city lodge, cautioning citizens to remain alert against such medical imposters.

MP संवाद, जबलपुर शहर में झोलाछाप डॉक्टरों के सक्रिय गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ओमती क्षेत्र स्थित एक लॉज से इलाज के नाम पर ठगी करने वाले दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजू शेख और ओली उल हसन के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

पीड़ित से वसूले 45 हजार रुपये

जानकारी के अनुसार, गोकलपुर निवासी असलम खान ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत को लेकर आरोपियों ने उससे 45 हजार रुपये ऐंठ लिए। असलम ने बताया कि स्थानीय इलाज से कोई लाभ न मिलने पर कुछ लोगों ने उसे बताया कि पश्चिम बंगाल से आए दो आयुर्वेदिक डॉक्टर ओमती के कैपिटल लॉज में रुके हैं और इलाज में “माहिर” हैं।

बीमारी का भरोसा, इलाज की गारंटी

जब असलम अपने बेटे को लेकर लॉज पहुंचा, तो आरोपियों ने बीमारी का भरोसा दिलाया और 45 हजार रुपये लेकर घर पर आकर इलाज की गारंटी दी। लेकिन रुपये लेने के बावजूद बच्चे की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।

पैसे मांगने पर धमकी, फिर गिरफ्तारी

जब असलम ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। इसके बाद असलम ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैपिटल लॉज में छापा मारा और दोनों झोलाछाप डॉक्टरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे कब से जबलपुर में सक्रिय थे और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं

पुलिस की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों से सावधान रहें और यदि किसी को भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.