cropped-mp-samwad-1.png

शिवपुरी में पति ने पत्नी को ढूंढने के लिए इनाम की घोषणा की, हनीमून के दौरान ही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई

0

शिवपुरी

 मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए इनाम की घोषणा की है। हनीमून पीरियड के दौरान ही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई है। पति ने बताया कि वह शादी के तीसरे दिन ही लापता हो गई थी। साथ ही अपने साथ ढाई लाख रुपये के गहने भी ले गई। यह घटना शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव की है। पत्नी के भागने के बाद मोहल्ले में पति की किरकिरी हो रही है।

13 जुलाई को हुई थी शादी

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी रामगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी गायत्री मंदिर में हुई थी। शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन 13 जुलाई की रात विदा होकर मायके चली गई। लेकिन अगले ही दिन 14 जुलाई की रात को महिला अपने मायके से लापता हो गई। इसके बाद से ससुराल और मायके में बवाल मच गया है।

गहने भी लेकर फरार

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी मायके से विदाई के बाद पूरे गहने लेकर फरार हुई है। विदाई के समय उसे ढाई लाख के आभूषण दिए गए थे। इसके अलावा, शादी में भी सवा लाख रुपए खर्च किए गए थे। हालांकि अभी पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

बॉयफ्रेंड के साथ भागी है पत्नी

मीडिया से बात करते हुए पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी क्षेत्र के ही एक युवक के साथ भागी है, जो एक नेता की जेसीबी चलाने का काम करता है। पति का कहना है कि पत्नी के भाग जाने से उसकी क्षेत्र में किरकिरी हुई है और सम्मान को भी ठेस पहुंची है। साथ ही मोहल्ले में शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

10,000 रुपए इनाम की घोषणा की

पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पत्नी को ढूंढने पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग दुल्हन की करतूत को कोस रहे हैं। वहीं, तीन दिन पहले तक जिस घर में खुशी की लहर थी, वहां अब मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.