cropped-mp-samwad-1.png

शिक्षा विभाग की लापरवाही का शिकार मासूम: डिंडौरी में 7 छात्र घायल.

0
Plaster falls from Dindori school roof injuring 7 students, negligence of education department and incomplete building exposed

Innocent Children Fall Victim to Education Department’s Negligence: 7 Students Injured in Dindori.

Special Correspondent, Dindori, MP Samwad.

In Dindori, a major tragedy was narrowly averted when plaster fell from a school roof, injuring 7 students. Locals accuse the education department and contractors of negligence, as crores were spent on incomplete construction while children risk their lives studying in dilapidated classrooms. Anger brews among villagers and parents.

MP संवाद, डिंडौरी जिले के अझवार गांव में बड़ा हादसा टल गया। सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छत से प्लास्टर का मलबा भरभरा कर छात्रों के ऊपर गिरा, जिससे 7 छात्र घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब कक्षा 10 में पढ़ाई चल रही थी। चार छात्रों को सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज गांव के झोलाछाप डॉक्टर से कराए जाने की बात सामने आई है।

प्रबंधन पर आरोप, छात्र सहमे

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। ग्राम पंचायत सरपंच ने संस्था प्रमुख पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। हादसे के बाद छात्रों को बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जहां वे डरे-सहमे नजर आ रहे हैं।

करोड़ों खर्च फिर भी अधूरा भवन

स्कूल प्रिंसिपल ने खुलासा किया कि भवन की हालत बेहद खराब है। मरम्मत के नाम पर पहले ही लाखों रुपये खर्च दिखाए जा चुके हैं, लेकिन काम सिर्फ कागजों तक सीमित रहा। अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार होने का आरोप है।
गांव में करोड़ों रुपये की लागत से नया भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है। विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार का खामियाज़ा आज भी सैकड़ों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.