cropped-mp-samwad-1.png

गड्ढों में दबी जिंदगियां: बुरहानपुर कांग्रेस ने ठहराया प्रशासन को दोषी.

0
Congress protest in Burhanpur over pothole death, silent demonstration at Sindhi Basti demanding road repairs.

Lives Buried in Potholes: Burhanpur Congress Holds Administration Responsible.

Special Correspondent, Burhanpur, MP Samwad.

A tragic accident near Burhanpur’s Bahadurpur Road claimed a girl’s life due to pothole-ridden streets. Congress held the administration and road agencies accountable, demanding immediate repairs. A silent protest at Sindhi Basti saw heavy participation from leaders and locals, warning of a major agitation if roads aren’t fixed within a week.

MP संवाद, बुरहानपुर। बहादुरपुर रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास दो दिन पूर्व एक दर्दनाक हादसा हुआ। जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क के कारण एक मासूम बालिका ट्रक की चपेट में आ गई। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई, जिससे पूरे शहर में आक्रोश व्याप्त है।


कांग्रेस ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकु टांक ने इस हादसे के लिए सड़क निर्माण और रखरखाव करने वाली एजेंसी तथा जिम्मेदार अधिकारियों को दोषी ठहराया। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में शहर की सभी सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।


मौन प्रदर्शन में जताया विरोध

इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंधी बस्ती चौराहे पर मौन प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर सुरेंद्र सिंह, निखिल खंडेलवाल, असगर चौधरी, संजय चौकसे, सोहराब कुरैशी, असलम खान, भावेश सिंह तोमर, जमील चौहान, अरुण महाराज जोशी, वसीम बक्श, शहजाद नूर, फैज पठान, आकिबुद्दीन, शाहिद अंसारी, कैलाश पाटिल, हफीजुद्दीन मंसूरी, दीपक जंगले, औजेर अंसारी, अकरम पठान, राजकुमार बचवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.