MP SAMVAAD LOGO 2
mpsamwad.com Sarni Road Collapse

Expose: ₹2.38 Crore Road, 15 Meters Washed Away!

Report, Hariprasad, Sarni, Betul, MP Samwad.

A newly built ₹2.38 crore road in Sarni, Betul collapsed in the first rain. Serious questions are being raised over construction quality. The Congress has termed it corruption and warned of a protest. Authorities have evacuated nearby houses as a precautionary measure.

MP संवाद बैतूल। जिले की सारणी नगर पालिका क्षेत्र की शोभापुर टट्टा कॉलोनी में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क पहली ही बारिश में बह गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कायाकल्प योजना के अंतर्गत बनी इस सड़क का एक बड़ा हिस्सा नाले की बाढ़ में समा गया। न सिर्फ सड़क का किनारा, बल्कि नाले पर बनी रिटर्निंग वॉल भी पानी में बह गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियातन कई घरों को खाली करा दिया है

स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सारणी नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष पिंटीश नागले ने कहा कि “2.38 करोड़ रुपये का यह निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा है। जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

प्रशासन ने सड़क क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है और क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.