cropped-mp-samwad-1.png

बागेश्वर धाम में धांधली! प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप, अवैध दुकानों और होम स्टे पर गिरी गाज.

0
mpsamwad.com Bageshwar Raid Crackdown

Scam at Bageshwar Dham! Raids Spark Panic as Illegal Shops and Homestays Face Crackdown by Administration.

Special Correspondent, Chhatarpur, MP Samwad.

Massive Crackdown at Bageshwar Dham! Authorities seal illegal homestays, cut 27 power connections, seize gas cylinders, and destroy unfit food. Administration promises ongoing strict action.

MP संवाद, छतरपुर। बागेश्वर धाम गढ़ा में हाल ही में हुए हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बागेश्वर धाम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित होम स्टे और दुकानों पर शिकंजा कसते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई का विवरण:

  • एक अवैध होम स्टे सील किया गया।
  • 6 होम स्टे, जो शासकीय भूमि पर बने थे, को ध्वस्त किया गया।
  • मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले अन्य होम स्टे को हटाने की चेतावनी दी गई।
  • 27 दुकानों और होम स्टे के अवैध बिजली कनेक्शन काटे गए।

खाद्य सुरक्षा और निरीक्षण:
एसडीएम प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में खाद्य विभाग और पुलिस बल ने क्षेत्र के 50 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

  • 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
  • 9 प्रतिष्ठानों से मानकों के विपरीत 15 किलो से अधिक खाद्य सामग्री (मिठाई, दूध, सब्ज़ी, जलेबी का शीरा आदि) नष्ट कराई गई।
  • 3 दुकानों को नियमों के उल्लंघन पर बंद कर दिया गया।

प्रशासन का संदेश:
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.