cropped-mp-samwad-1.png

नागरिकों को मिलेगी सुविधा जाकिर हुसैन वार्ड रामजानकी वार्ड में होगे विकास कार्य

0

Citizens will get facilities, development work will be done in Zakir Hussain Ward, Ramjanaki Ward.

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने किया भूमि पूजन नागरिकों की रही उपस्थित

मनमोहन नायक
कटनी।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी मौजूदगी में 10 जनवरी को सायं 3 बजे डाॅ जाकिर हुसैन वार्ड स्थित विभिन्न स्थानों में पेवर ब्लाक फ्लोरिंग, रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया यहाँ लगभग 45 लाख की लागत से निर्माण कार्य किये जायेगे।। महापौर श्रीमति सूरी ने वार्ड की प्राची तिवारी से भूमिपूजन कराया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद रेखा संजय तिवारी एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी सुभाष शिब्बू साहू डाॅ. रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुन्तला सोनी सुमित्रा रावत प्रभा गुप्ता, उपयंत्री जेपी बघेल, ठेकेदार अरूण हल्दकार नारायण प्रसाद तिवारी शंकर लाल तिवारी प्राचार्य मनोज शुक्ला रघुराज सिंह करन मिश्रा एवं वार्ड नागरिकगणों की उपस्थित रही।इसके अलावा राम जानकी हनुमान वार्ड स्थित विभिन्न स्थानों में सीसी रोड निर्माण कार्य लगभग 23 लाख की लागत से भूमिपूजन किया गया इस अवसर पर कृष्ण कांत तिवारी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी रामसेवक पयासी द्वारा भूमिपूजन करवाया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी सुभाष शिब्बू साहू डाॅ. रमेश सोनी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, पार्षद शकुन्तला सोनी सुमित्रा रावत प्रभा गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता लव साहू पूर्व पार्षद चोखे भाईजान उपयंत्री जेपी बघेल, ठेकेदार दिनेश गुप्ता केएल यादव डीएन निरंजन पवन चैरसिया अंकित नामदेव एवं वार्ड के नागरिकगणों की उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.