MP SAMVAAD LOGO 2

भोपाल ट्रैफिक अपडेट: GIS समिट के कारण कौन से रूट होंगे बंद?

0

Traffic updates for Bhopal’s GIS Summit – Find out which routes are closed and the best alternatives to avoid congestion.

Map showing road closures and diversions in Bhopal for GIS Summit 2025

Traffic restrictions in Bhopal for GIS Summit – Check alternative routes and advisories.

Bhopal Traffic Update: Which Routes Will Be Closed Due to the GIS Summit?

Editor Desk, Source: DCP Traffic Bhopal, MP Samwad.

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investor Summit) 24 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

23 फरवरी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

स्टेट हैंगर से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर तक:

  • इंदौर, उज्जैन से आने-जाने वाली बसें दोपहर 2:30 बजे के बाद सिर्फ हलालपुर बस स्टैंड तक जा सकेंगी, लालघाटी की ओर इनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • राजगढ़-ब्यावरा मार्ग से हलालपुर बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा → खजूरी बायपास तिराहा → बैरागढ़ मार्ग के जरिए संचालित होंगी।
  • नादरा बस स्टैंड की ओर जाने वाली बसें मुबारकपुर बायपास तिराहा → गांधीनगर तिराहा → करौंद → बेस्ट प्राइज़ तिराहा → जेपी नगर तिराहा के जरिए यात्रा करेंगी।

भारी वाहनों के लिए निर्देश

  • रोशनपुरा चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधीनगर तिराहा के मार्ग पर भारी मालवाहक और अनुमति प्राप्त वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
  • ये वाहन भारत माता चौराहा → भदभदा चौराहा → साक्षी ढाबा तिराहा → नीलबड़ तिराहा → नाथू बरखेड़ा रोड → मुगालिया छाप → खजूरी सड़क → मुबारकपुर चौराहा के माध्यम से यात्रा करेंगे।

कार और बाइक चालकों के लिए ट्रैफिक प्लान

  • दोपहर 3 बजे से रोशनपुरा चौराहा → पॉलिटेक्निक चौराहा → कमलापार्क → रेतघाट → वीआईपी रोड → लालघाटी → गांधीनगर तिराहा → गांधी पार्क तिराहा तक बाइक और कारों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
  • वाहन चालक बैरागढ़, राजाभोज एयरपोर्ट, राजगढ़-ब्यावरा की ओर जाने के लिए प्रभात चौराहा → जेके रोड → रत्नागिरि → अयोध्या बायपास → भानपुर → करौंद चौराहा → नई जेल → गांधीनगर तिराहा का उपयोग करें।

24 फरवरी के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित GIS समिट में रहेंगे। इस दौरान:

  • राजभवन, मछलीघर, केएन प्रधान तिराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, पॉलीटेक्निक चौराहा, किलोल पार्क, भारत भवन और बोट क्लब के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा।
  • पुराने भोपाल से नए भोपाल जाने वाले वाहन चालक पॉलिटेक्निक चौराहा के बजाय रेतघाट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया, लाल परेड ग्राउंड, कंट्रोल रूम, रोशनपुरा मार्ग का प्रयोग करें।
  • स्कूली वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

यातायात पुलिस की अपील

भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निकालकर घर से निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.