cropped-mp-samwad-1.png

सत्ता का अहंकार या संसदीय मर्यादा पर हमला? ‘औकात में रहो’ बयान पर कांग्रेस सड़कों पर.

0

Power arrogance or an attack on parliamentary decorum? Congress hits the streets over the “stay in your limits” remark.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, भोपाल, मध्य प्रदेश में संसदीय कार्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता Kailash Vijayvargiya के “औकात में रहो” वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बयान सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और राजधानी Bhopal सहित Neemuch में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं के पुतले जलाए गए।

दरअसल, इन दिनों Madhya Pradesh Legislative Assembly का बजट सत्र चल रहा है। 16 फरवरी से शुरू हुए सत्र के दौरान 18 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया गया था।
19 फरवरी को बजट पर चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar पर सदन के भीतर “औकात में रहो” जैसी टिप्पणी कर दी।

विधानसभा में दिया गया यह बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए तेजी से फैल रहा है।

उमंग सिंघार ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि सत्ता के अहंकार में चूर होकर सदन के भीतर इस तरह की असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसी अभद्रता को प्रदेश का इतिहास याद रखेगा।

नीमच में उग्र प्रदर्शन, मजदूर की साइकिल जलने से मचा हंगामा

नीमच जिले में कांग्रेस का जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन उग्र रूप में सामने आया। नीमच, जावद और मनासा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने पुतले जलाकर नारेबाजी की।

नीमच के विजय टॉकीज चौराहे पर पुतला दहन के दौरान एक दर्दनाक घटना भी सामने आई। 55 वर्षीय मजदूर बबलू की साइकिल आग की चपेट में आकर जल गई। बताया गया कि वह इसी साइकिल से रोज मिठाई की दुकान पर काम करने आता-जाता था। साइकिल जलने से उसकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है।

घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने और सीमित पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कुछ समय तक हालात तनावपूर्ण बने रहे।

मंत्रियों पर सीधा हमला, आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जिला कांग्रेस अध्यक्ष Tarun Baheti ने साफ कहा कि दूषित जल प्रकरण और विवादित बयानों को लेकर मुख्य विरोध कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ है।
उन्होंने यह भी कहा कि सेना और महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर Vijay Shah तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर Rajendra Shukla को भी कांग्रेस ने निशाने पर लिया है।

तरुण बाहेती ने दो टूक शब्दों में कहा कि विवादित मंत्रियों की विदाई तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए विजय टॉकीज क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर पुतले जलाए। एक पुतला अग्रवाल मिष्ठान की गली से निकाला गया, जबकि दूसरा गांधी भवन क्षेत्र से। सीमित पुलिस बल पूरे घटनाक्रम को नियंत्रित करता नजर आया।

हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मजदूर बबलू की जली साइकिल की मरम्मत कराने या जरूरत पड़ने पर नई साइकिल दिलाने का भरोसा भी दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.