cropped-mp-samwad-1.png

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल

0

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे हॉस्पिटल।

विशेष संवाददाता रायपुर

रायपुर।  उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा शनिवार को  यहां निजी अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे नारायणपुर-अंतागढ़ दुर्घटना में घायल जवानों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विदित रहे, नारायणपुर-अंतागढ़ क्षेत्र में बस पलटने से ये जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है।

उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री  शर्मा ने प्रत्येक घायल जवानों से चर्चा की और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने  घायल जवानों के इलाज में लगे डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ से चिकित्सा संबंधी जानकारी लेकर घायल जवानों के इलाज में कोई कसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने  घायल जवानों को ढाँढ़स बंधाते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता आदि मुहैया कराने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने  घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All Rights Reserved for MP Samwad LLP | CoverNews by AF themes.