MP SAMVAAD LOGO 2

सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

0

सिम्स में होंगी एम्स जैसी सुविधाएं : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए निर्देश।

सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रिया।

कोनी में सिम्स हेतु 40 एकड़ जमीन की गई है आरक्षित।

मार्च के प्रथम सप्ताह में सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का होगा शुभारंभ।

विशेष संवाददाता रायपुर

रायपुर।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने  बिलासपुर में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (सिम्स) का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि सिम्स में भी भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, इसके लिए तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर बनाते हुए चिकित्सा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अलग-अलग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सिम्स की व्यवस्था में और सुधार के लिए मरीजों के इलाज (क्लिीनिकल) एवं प्रशासनिक व्यवस्था दोनों को अलग-अलग किया जायेगा। अस्पताल प्रशासन के लिए एमबीए उत्तीर्ण प्रशासक और एक जनसम्पर्क अधिकारी नियुक्त किये जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का प्रभार लेने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचकर सिम्स में अधिकारियों की बैठक लेकर इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोनी में सिम्स के नये भवन के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि आरक्षित रखी गई है। शहर के बीचों-बीच स्थित सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने के लिए चरणबद्ध रूप से तैयारी शुरू करने को कहा है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के पूर्व सिम्स अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण भी किया। इलाज कराने पहुंचे मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक एवं निरीक्षण के दौरानं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमललाल कौशिक, तखतपुर विधायक  धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रेणु जी पिल्लई, सिम्स के ओएसडी  आर.प्रसन्ना विशेष रूप से उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने पिछले दो-तीन महीने में अस्पताल की व्यवस्था में आये उल्लेखनीय सुधार के लिए सिम्स अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.