MP SAMVAAD LOGO 2

गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत, पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर को ज्ञापन सौंपा.

0

Death of Army Subedar Major Krishnakant Sharma while boarding the Goa Express.

ग्वालियर ! रेलवे स्टेशन पर अप गोवा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा की मौत को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने स्टेशन मैनेजर से इस मामले में जांच की मांग की है।

Sahara Samachaar; Bhopal;

वहीं पीड़ित परिवार के लिए रेलवे की ओर से मुआवजा राशि देने की भी उनके द्वारा मांग की गई है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया है कि रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी या प्रबंधन का कोई भी सदस्य पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर नहीं पहुंचा है। दरअसल सोमवार रात को ग्वालियर के दीनदयाल नगर में रहने वाले सेना के नायब सूबेदार कृष्णकांत शर्मा छुट्टियां खत्म होने पर वापस अपनी ड्यूटी जा रहे थे। लेकिन ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह ट्रैक पर चले गए और उनका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।

इस घटना को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने गहरा क्षोभ जताया है और रेलवे प्रशासन पर यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगा भी लगाया है। उनका कहना है कि ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान भीड़ पर काबू करने के लिए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल तैनात रहता है लेकिन वह यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेपरवाह रहते हैं जिसके कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होती हैं। एक होनहार देश के जवान की इस दुर्घटना में मौत हुई है इसलिए रेलवे को इस मामले में सेना के जवान के एक सदस्य को नौकरी और उचित मुआवजा देना चाहिए। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की अनदेखी पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.