MP SAMVAAD LOGO 2

वॉटर कैनन, गिरफ्तारी और हंगामा! NEET विवाद पर भोपाल बना रणक्षेत्र.

0

Water Cannons, Arrests and Chaos! Bhopal Turns Into a Battleground Over the NEET Controversy.

Special Correspondent, Richa Tiwari, Bhopal, MP Samwad News.

MP संवाद समाचार, भोपाल। NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन बाद में सीएम हाउस घेराव की ओर बढ़ा, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में रिहा कर दिया गया। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम हाउस घेराव के लिए निकले कार्यकर्ता

NEET पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस घेराव के लिए निकले थे। पुलिस ने रेडक्रॉस चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कई बार वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस में बैठाकर रातीबड़ थाने ले जाया गया।

दिग्विजय सिंह की हिरासत की खबर फैलते ही प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया।

पुलिस कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प की स्थिति बन गई। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए सिद्धांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रवि परमार का सिटी स्कैन भी कराया गया। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी जारी है।

कांग्रेस और NSUI के कई नेता हुए गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, सिलवानी विधायक एवं रायसेन जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, विदिशा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में NSUI और कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया।

NEET पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने राज्य और केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.