MP SAMVAAD LOGO 2

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी। दर्जनभर आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले।

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दर्जन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इसमें दो नवगठित जिलों मैहर और पांढुर्णा में पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति भी की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद भी फिर एक बार बड़े स्तर के अधिकारियों के तबादले किये जा सकते हैं।

आदेश के अनुसार, भोपाल पुलिस मुख्यालय में नगरीय पुलिस उपायुक्त सुधीर कुमार अग्रवाल को नवगठित जिले मैहर में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दूसरे नवगठित जिले पांढुर्णा मकी कमान सागर पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को दी गयी है। यह दोनों जिले एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही अस्तित्व में आए हैं। इसके साथ ही 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

इनमें खंडवा के पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है, जबकि उनकी जगह भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को खंडवा में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, आगरमालवा के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी को मंडला में 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में सेनानी बनाया गया है, जबकि उनकी जगह मंडला के 35वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी विनोद कुमार सिंह को आगरमालवा में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, इंदौर के नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को चंबल रेंज मुरैना में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार जैन को सागर रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक सविता सोहाने को शहडोल रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को इंदौर में नगरीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और रतलाम जिले के जावरा में 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र सेनानी राम शरण प्रजापति को भोपाल में नगरीय पुलिस उपायुक्त पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.