cropped-mp-samwad-1.png

जयपुरिया स्कूल गौरीगंज बना रैंकिंग में नंबर||

0

mahendra tiwari

एजूकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में शैक्षिक सत्र 2023-24 के अनुसार सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल गौरीगंज अमेठी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एजूकेशन वर्ल्ड के सर्वे में बेहतरीन उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण व्यवस्था , मूलभूत एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय परिसर एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के आधार पर सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है । नई दिल्ली के जे डब्ल्यू मैरिएट होटल में 13 और 14 अक्टूबर को आयोजित शानदार समारोह में जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज अमेठी को रैंकिंग में नंबर वन घोषित किया गया । सेठ आनंदराम जयपुरिया विद्यालय गौरीगंज अमेठी की प्रधानाचार्य पूजा सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यालय का प्रथम पुरस्कार ग्रहण किया । इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की निदेशक मंजू मिश्रा ने इसे समस्त जयपुरिया विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताया और प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी । जयपुरिया विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस अवसर पर अपने – अपने ढंग से खुशी जाहिर की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.