cropped-mp-samwad-1.png

छात्राओं युवतियों को छेड़ने वाले दखिल-ए-हवालात।

0

ग्वालियर। शहर में छात्राओं और युवतियों के साथ अभद्रता, फिकरेबाजी और छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पुलिस ने सबक सिखाते हुए दाखिल-ए-हवालात कर दिया।

युवतियों और छात्राओं के साथ लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए ग्वालियर महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कोचिंग, गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं से उनकी परेशानियों पर बात के साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस की मदद लेने की भी सलाह दी है। छात्राओं और युवतियों के साथ बातचीत कर उनके साथ छेड़छाड़ और कमेंट करने वाले स्थान पर महिला पुलिस अधिकारी सीएसपी हिना खान ने एक्शन लिया है। पुलिस ने ऐसे स्थानों से 10 मनचलों को पकड़ा है जिनको सीधे हवालात भेज दिया है। अब मनचलों को सबक इन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया है। एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने स्कूल कोचिंग हॉस्टल और चौराहे पर खड़े होकर छात्र और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ इस सफाई अभियान के तहत कार्रवाई करने की जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारी हिना खान को सौपी है। हिना खान की अगवाई में यह टीम गर्ल्स हॉस्टल और स्कूलों में जाकर लड़कियों से लगातार बात कर रही है । छेड़छाड़ की घटनाओं वाले इलाकों का डाटा तैयार कर रही है। सिटी सेंटर इलाके हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बताया कि उनके साथ गोविंदपुरी, थाटीपुर, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में छेड़छाड़ की घटनाएं होती है यहां मनचले आए दिन उन पर फब्तियां कसकर छेड़छाड़ करते हैं। मनचलों को पकड़कर पहुंचाया थाने

बता दें कि छात्राओं से डाटा कलेक्ट करने के बाद सीएसपी हिना खान ने अपनी टीम के साथ गोविंदपुरी, दर्पण कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम ने यहां 24 घंटे मनचलो की धरपकड़ की है। शनिवार शाम को करीब 10 मनचलों को पुलिस की टीम ने पकड़ा है जो इन इलाकों में गुजरने वाली छात्राओं पर फब्तियां कस कर छेड़छाड़ करते थे। कई मनचले ऐसे थे जो बाइक लेकर आते थे और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे उन पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनचलों को सबक सिखाने लगातार चलेगा अभियान

डीएसपी हिना खान का कहना है कि छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मैंने गोविंदपुरी इलाके में हॉस्टल और कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं से बातचीत की थी। उनके द्वारा बताए गए स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 10 से 12 मनचलों को पकड़ा है। अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.