MP SAMVAAD LOGO 2

देवास में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर की हत्या

0

देवास

किर्लोस्कर कंपनी में कार्यरत विश्वास केरकेट्टा (निवासी मेनाश्री कॉलोनी, उज्जैन रोड) की आज सुबह उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग उनके घर में घुसे और किसी हथियार से उनके सिर पर वार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनसे टॉप्स और अंगूठी मांगी, नहीं देने पर उन्हें भी मारने की बात कही। इसके बाद घायल अवस्था में विश्वास को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

विश्वास मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे और देवास में काम कर रहे थे। घटना के समय उनकी पत्नी दशहरा की छुट्टियों में झारखंड से घर (देवास) आई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं में जांच कर रही है। जानकारी दिशेष अग्रवाल, CSP देवास ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.