MP SAMVAAD LOGO 2

कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर के बीच जमकर हुई बहस।

0

Fierce debate between Congress candidate Praveen Pathak and Gwalior Collector.

Collector; Gwalior; Praveen Pathak; Sahara Samachaar;

संतोष सिंह तोमर

ग्वालियर। मध्यप्रदेशमें विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के अंतिम दौर में ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी व वर्तमान विधायक प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान में देरी होने के कारण कलेक्टर और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच ये बहसबाजी हुई। ये घटना अवाडपुरा पोलिंग बूथ की है।

धीमे मतदान को लेकर भिड़े विधायक व कलेक्टर

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है। यह वीडियो दक्षिण विधानसभा के अवाडपुरा स्थित शासकीय हाई स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का है। यहां वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में मतदाता घण्टों से इंतजार करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार अवाडपुरा क्षेत्र में हो रही धीमी गति से मतदान की शिकायत लेकर जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के पास पहुंचे तो दोनों के बीच खासी बहस होने लगी। 

समय खत्म होने के बाद भी मतदान नहीं हो पाया

कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक का कहना था कि दोपहर 2:00 बजे से लोग लाइन में लगकर मतदान होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन समय बीतने के बाद भी अब तक मतदान नहीं हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी कलेक्टर पर बीजेपी के समर्थन में कार्य करने का आरोप लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह प्रशासन द्वारा अपना कार्य पूरी दृष्टि के साथ करने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लाइन में लगे लोगों का कहना था कि वह दोपहर 2:00 बजे से लाइन में लगकर अपने मतदान के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाम को समय अवधि खत्म होने के बावजूद मतदान नहीं हो पाया है। वहीं इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी निरंतर मतदान केंद्र पर पहले अव्यवस्थाओं को लेकर ग्वालियर कलेक्टर से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में वह प्रशासन पर जबरदस्ती मतदान में देरी करने का आरोप भी लगाते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.