cropped-mp-samwad-1.png

जिंसी धर्मकांटा से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा जाने का मार्ग भी बंद रहेगा

0

भोपाल
 भोपाल मेट्रो रेल परियोजना में पुल बोगदा के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए आम लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुल बोगदा पर आने वाले तीनों तरफ के रास्तों को बंद कर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

इस बात की सूचना निर्माण कंपनी द्वारा यातायात पुलिस को दी गई है। सुरक्षित यातायात के दृष्टिकोण से निर्माण कार्य के दौरान 14 जुलाई रविवार से नौ अगस्त तक पुल बोगदा के आसपास के तीन मार्ग यातायात के लिए बंद रहेंगे।

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबधित

 

  •     भारत टाकीज से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक।
  •     जिंसी धर्मकांटा से बोगदा पुल होकर प्रभात चौराहा तक।
  •     प्रभात चौराहा से (बोगदा पुल होकर) जिंसी धर्म कांटा तक एवं भारत टाकीज तक।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

प्रभात चौराहा से बोगदा पुल होकर भारत टाकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह की ओर आवागमन करने के लिए प्रभात चौराहा, परिहार चौराहा (अशोका गार्डन), 80 फीट रोड-स्टेशन बजरिया तिराहा-भारत टाकीज ओवर ब्रिज-संगम टाकीज तिराहा होकर भारत टाकीज एवं रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाकीज अथवा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन करने के लिए संगम टाकीज तिराहा-भारत टाकीज ओवर ब्रिज-स्टेशन बजरिया तिराहा-80 फीट रोड-परिहार चौराहा(अशोका गार्डन) से प्रभात चौराहा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

हल्के वाहन/दोपहिया वाहन

मैदा मिल रोड से जिंसी धर्म कांटा होकर भारत टाकीज की ओर आवागमन करने वाले वाहन मैदा मिल रोड, स्लाटर हाउस, जिंसी धर्म कांटा, जिंसी पुलिस चौकी, नीम वाली सड़क से शिव मंदिर, पुल पातरा से भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।

इसी प्रकार भारत टाकीज से मैदा मिल रोड की ओर आवागमन करने के लिए भारत टाकीज, पुल पातरा, शिव मंदिर, नीम वाली सड़क, जिंसी पुलिस चौकी, जिंसी धर्म कांटा, स्लाटर हाउस होकर मैदा मिल की ओर आवागमन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.