MP SAMVAAD LOGO 2

प्रमोशन के 13 साल बाद भी शिक्षक को नहीं मिला लाभ, कलेक्टर से लगाई गुहार शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

0

Teacher did not get benefits even after 13 years of promotion, appealed to the collector; Negligence of education department officials came to light

कटनी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, एक शिक्षक का 2011 में प्रमोशन हो गया था, लेकिन उन्हें 2024 तक प्रमोशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की है। इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार जिले की ढीमरखेड़ा क्षेत्र के बरहटा माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक आनंद दुबे ने बताया कि साल 1998 में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 में नियुक्ति हुई थी। साल 2007 में सहायक अध्यापक के पद पर सेवाएं देने के बाद 2011 में सहायक अध्यापक से अध्यापक के लिए पदोन्नति की सारी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद भी पोर्टल में नाम नहीं दिखाया। इस मामले में अधिकारियों ने तकनीकी समस्या बताया।

साल 2018 समविलिन में भी नाम पोर्टल में नहीं दिखने की शिकायत संकुल प्राचार्य, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर और जबलपुर संभागीय जेडी कार्यालय में भी शिकायत की गई। टीचर ने बताया कि समस्या निराकरण न होने पर सीएम हेल्पलाइन का भी सहारा लिया गया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। पीड़ित शिक्षक ने कलेक्टर अवि प्रसाद से समस्या निराकरण करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.