MP SAMVAAD LOGO 2

जिला अस्पताल या जर्जर अस्पताल? सीधी में गिरा नया गेट.

0

Sidhi Hospital gate collapse exposes flaws in recent construction—major mishap averted.

Collapsed main gate of Sidhi District Hospital with nearby damaged vehicles and no casualties reported.

Recently constructed gate of Sidhi District Hospital collapsed suddenly; people narrowly escaped.

District Hospital or Dilapidated Facility? Newly Built Gate Collapses in Sidhi.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

सीधी जिला अस्पताल का हाल ही में बना मुख्य द्वार भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। यह हादसा सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोग बाल-बाल बचे, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं छुप सका।

The newly constructed main gate of Sidhi District Hospital suddenly collapsed. Fortunately, no casualties were reported. This incident raises serious concerns over construction quality and government oversight. People narrowly escaped, but the corruption did not.

MP संवाद, सीधी जिला अस्पताल का मुख्य द्वार अचानक गिर गया। हाल ही में बनाया गया यह गेट लोगों के लिए मुसीबत बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल का जीर्णोद्धार कार्य के तहत हाल ही में यह मुख्य द्वार बनवाया गया था, लेकिन पुराने ढांचे की तरह यह भी भरभराकर गिर गया।

बाल-बाल बची जान

जब जिला अस्पताल का मेन गेट गिरा, उस समय वहां सुरक्षाकर्मी और मरीजों के परिजन मौजूद थे। सौभाग्य से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और गेट को ठीक कराने का वादा किया है। हालांकि, इस घटना ने अस्पताल के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी बड़ी हलचल के अचानक अस्पताल का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो जाना चिंताजनक है।

कई दिनों से बना हुआ था डर

सीधी जिला अस्पताल की हालत पहले से ही खस्ता थी। लगातार शिकायतों के बाद अस्पताल परिसर की मरम्मत का काम शुरू हुआ था, लेकिन इसके बावजूद मुख्य द्वार अचानक गिर गया। इस हादसे में कई वाहन भी दब गए, जिससे संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.