MP SAMVAAD LOGO 2

ई-केवाईसी में लापरवाही पड़ी भारी! 15 राशन दुकानों पर जुर्माना.

0

Sehore PDS shops fined for e-KYC negligence, administrative crackdown continues.

Sehore administration penalizes ration shops over e-KYC delays – mpsamwad.com

e-KYC में लापरवाही पर सीहोर की 15 राशन दुकानों पर जुर्माना, एक दुकान सस्पेंड – mpsamwad.com

Negligence in e-KYC Proves Costly! 15 Ration Shops Fined.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

ई-केवाईसी में लापरवाही पर सीहोर प्रशासन ने 15 राशन दुकानों पर जुर्माना लगाया और एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। प्रशासन ने 15 मई तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया है। पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है।

Negligence in e-KYC operations led to a crackdown on 15 ration shops in Sehore. Fines were imposed and one license suspended. The administration has set May 15 as the deadline for completing the e-KYC process. Authorities are stressing strict compliance to ensure rightful distribution.

MP संवाद, सीहोर जिले में शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानों (PDS Shops) पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने 15 दुकानों पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

जिलेभर में ई-केवाईसी अभियान के तहत आधार और समग्र आईडी की पुष्टि कर लाभार्थियों का डाटा समग्र पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। लेकिन अब तक लाखों पात्र हितग्राहियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। कलेक्टर ने इस कार्य को 15 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

सीहोर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तन्मय वर्मा ने ई-केवाईसी कार्य में लापरवाही के चलते सीहोर ब्लॉक की 15 पीडीएस दुकानों पर कार्रवाई की है।

⚖️ जिन दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है:

  • उचित मूल्य दुकान: दुरगांव, लसूड़िया परिहार, हसनाबाद, आमला, छापरी दोराहा, महुआखेड़ा, दोराहा, धामनखेड़ा, आझारोही, बड़खेड़ा हसन
  • प्राथमिक उपभोक्ता भंडार: वार्ड 32, वार्ड 5 और 6
  • गंज महिला प्राथमिक उपभंडार: वार्ड 12
  • प्राथमिक उपभंडार: वार्ड 15, 16, 17
  • मार्केटिंग सोसायटी: वार्ड 23

इसके अलावा ग्राम दौलतपुरा की राशन दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।

?️ अधिकारी का बयान

सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल ने बताया कि, “दुकानों में ई-केवाईसी कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं थी, जिसके चलते राजस्व विभाग द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की गई।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.