MP SAMVAAD LOGO 2

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का ‘जल युद्ध’! रीवा में घोटालों का अंबार, पर सरकार गूंगी-बहरी?

0
Congress workers standing in river during anti-corruption water protest in Rewa, Madhya Pradesh

Congress’ ‘Water War’ Against Corruption! Rewa Buried in Scandals, But is the Government Deaf and Mute?

Special Correspondent, Rewa, MP Samwad.

Congress stages dramatic ‘water satyagraha’ in Rewa’s river against mounting corruption scandals in health, PWD and land deals. Protesters demand action as govt remains silent on rampant graft. Gandhi-inspired demonstration highlights public anger over uninvestigated scams plaguing the district.

MP संवाद, रीवा से पिछले कुछ दिनों से लगातार भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। चाहे वह स्वास्थ्य विभाग का घोटाला हो, PWD का मामला हो, या रीवा की बेशकीमती जमीन को कौड़ियों के भाव बेचने का स्कैंडल—किसी भी मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रीवा में ऐसा कोई विभाग नहीं बचा, जहाँ भ्रष्टाचार के आरोप न लगे हों।

इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने बीहर नदी के बाबा घाट पर जल सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नदी के पानी में खड़े होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनका कहना था—“गांधी जी ने हमें भ्रष्टाचार से लड़ने का रास्ता दिखाया था। हम सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन आँखें मूंदे बैठा है!”

कांग्रेस नेताओं ने सभी घोटालों की जांच की मांग करते हुए सरकार को घेरा। उनका आरोप था कि “सरकार की लापरवाही से प्रशासन बेकाबू हो गया है। अब जनता के पैसे और संसाधनों की लूट खुलकर हो रही है!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.