MP SAMVAAD LOGO 2

मुख्यमंत्री की गाड़ियां रुकीं, सिस्टम हिल गया! अब पूरे MP में पेट्रोल पंपों की जांच!

0
mpsamwad.com Ratlam Diesel Scam

Chief Minister’s Vehicles Stopped, System Shaken! Now All Petrol Pumps Across MP to Be Investigated!

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

Chief Minister Mohan Yadav’s convoy was disrupted in Ratlam when 19 vehicles suddenly broke down. Diesel mixed with water was found in the tanks. Authorities sealed the petrol pump and lodged an FIR. Now, all petrol pumps across Madhya Pradesh will be investigated following the serious fuel adulteration incident.

MP संवाद, रतलाम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियां एक साथ बंद हो गईं। यह घटना 27 जून से ठीक पहले गुरुवार शाम हुई, जब काफिला रतलाम के लिए रवाना हुआ था। सभी गाड़ियों में डीजल रतलाम के एक स्थानीय पेट्रोल पंप से भरवाया गया था।

गाड़ियों में पड़ा पानी वाला डीजल, ड्राइवरों को लगाना पड़ा धक्का

गाड़ियां अचानक झटके खाने लगीं और एक-एक कर बंद हो गईं। ड्राइवरों को गाड़ियां धक्का देकर सड़क किनारे करनी पड़ीं। जब टैंक खोलकर चेक किया गया, तो डीजल में पानी मिला हुआ पाया गया। यह देख अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

पेट्रोल पंप सील, FIR दर्ज

रात में ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप को तत्काल सील कर दिया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक शक्ति बुंदेल और मैनेजर अमरजीत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत FIR दर्ज की गई है।

सैंपल जांच के लिए भेजे गए, BPCL से रिपोर्ट तलब

टैंक से लिए गए डीजल और पेट्रोल के सैंपल जांच के लिए BPCL की मांगलिया लैब भेजे गए हैं।
अपर मुख्य सचिव रश्मि शमी ने BPCL से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

अब पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंपों की होगी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मध्यप्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के आदेश जारी किए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.