MP SAMVAAD LOGO 2

रेलवे का बड़ा फैसला: अब इन ट्रेनों में मिलेगी ज्यादा सीटें!

0

For passenger convenience, Railways have made a significant decision to add permanent extra coaches to Rewa-Rani Kamlapati Rewanchal Express and other trains.

Railway officials announcing the addition of permanent coaches to trains for passenger convenience

The Railway Administration has decided to add permanent coaches to several trains, addressing passenger demands.

Big Decision by Railways: Now More Seats Available in These Trains!

The Railway Administration has made a major decision to add permanent coaches to several trains under West Central Railway for passenger convenience. Now, Rewa-Rani Kamlapati Rewanchal Express and other trains will have increased seat availability, providing relief to travelers.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली सात ट्रेनों में स्थायी कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इनमें रीवा से चलने वाली रानी कमलापति-रेवांचल एक्सप्रेस भी शामिल है, जो अब 20 की बजाय 22 डिब्बों के साथ चलेगी।

इन ट्रेनों में भी होंगे अतिरिक्त कोच

इसके अलावा, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन शाने भोपाल एक्सप्रेस, इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, इटारसी-प्रयागराज-छिवकी एक्सप्रेस, कोटा-इटावा एक्सप्रेस, कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस और जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

अतिरिक्त कोच लगाने की तारीखें:

? 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस: 6 मई से
? 12186 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस: 7 मई से
? 12155 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 6 मई से
? 12156 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति एक्सप्रेस: 7 मई से (एक सामान्य श्रेणी कोच)

? भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस (11272): 8 मार्च से
? इटारसी-भोपाल एक्सप्रेस (11271): 11 मार्च से (एक AC कोच)

? प्रयागराज-छिवकी एक्सप्रेस (11273): 9 मार्च से
? छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस (11274): 10 मार्च से (एक AC डिब्बा)

? कोटा-इटावा एक्सप्रेस (19811): 20 मार्च से
? इटावा-कोटा एक्सप्रेस (19812): 21 मार्च से (द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच)

? कोटा-मंदसौर एक्सप्रेस (19816): 20 मार्च से
? मंदसौर-कोटा एक्सप्रेस (19815): 20 मार्च से (द्वितीय और तृतीय श्रेणी के कोच)

? जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (11447): 5 मार्च से
? हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस (11448): 7 मार्च से

यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

इन स्थायी कोचों के जुड़ने से यात्रियों को सीटों की उपलब्धता में बढ़ोतरी होगी और सफर अधिक सुगम होगा। इस फैसले से त्योहारी और गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।

पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शंकर सहनी ने जानकारी दी कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.