MP SAMVAAD LOGO 2

लापरवाही की सजा: रीठी क्षेत्र के सचिव पर गिरी गाज, सख्त कार्रवाई के साथ जनपद मुख्यालय किया गया स्थानांतरित

0

The Reethi Area Secretary faced penalty for negligence, resulting in their transfer to the district headquarters with strict measures to ensure accountability and prevent future lapses.

Penalty for negligence: Reethi Area Secretary transferred to district headquarters with strict measures in place."

Penalty imposed on Reethi Area Secretary: Transferred to District Headquarters with strict measures in place.

Penalty for Negligence: Action Taken Against Reethi Area Secretary, Transferred to District Headquarters with Strict Measures.

Special Correspondent, Katni, MP Samwad.
कटनी । अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के फलस्वरुप, शासकीय योजनाओं में विपरीत प्रभाव पड़ने से हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति नगण्य होने पर जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने सख्त कार्रवाई करते हुए रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत घुड़हर, इमलाज के सचिव मनोज दुबे को निलंबित कर दिया है।
जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन काल में श्री दुबे का मुख्यालय जनपद पंचायत रीठी नियत किया है, जिन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने लोक सेवकों को योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे निर्देश समय-समय पर दिए हैं।
प्रकरण इस प्रकार है
जनपद पंचायत रीठी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्ताव व प्रतिवेदन के अनुसार जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा निलंबित सचिव मनोज दुबे को पांच कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए। जिनका श्री दुबे द्वारा कोई भी प्रति उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच खंड पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी द्वारा कराए जाने पर मनोज दुबे 45 दिनों से अनधिकृत रूप से मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। श्री दुबे द्वारा शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छा चारिता, पदीय दायित्वों के विपरीत वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.