MP SAMVAAD LOGO 2

चार दिन सताएगा बदला मौसम, 40 जिलों में बारिश-ओले का खतरा.

0

Madhya Pradesh Weather Warning: Heavy rain, hail, and storm forecasted across multiple districts for the next four days.

Madhya Pradesh Weather Alert with Rain and Hailstorm

मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओलों के खतरे की चेतावनी जारी

The Changing Weather Will Trouble for Four Days, Risk of Rain and Hailstorm in 40 Districts.

Special Correspondent, Bhopal, MP Samwad.

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। अगले चार दिन तेज आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, शहडोल सहित 40 जिलों में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Madhya Pradesh braces for unstable weather. Heavy rain, hailstorm, and strong winds are expected across 40 districts in the next four days. Cities like Gwalior, Bhopal, and Jabalpur may experience sharp temperature drops and stormy conditions as western disturbances and cyclonic circulations intensify the weather.

MP संवाद, प्रदेश में इन दिनों तेज आंधी, ओले और बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं रहली, मवई, पुष्पराजगढ़, जयतपुर, नौगांव, बिजुरी, जयसिंहनगर, अमानगंज, वारासिवनी, वेकटनगर, देवरी और सागर में भी बारिश हुई। इसके अलावा मुरैना और सागर में ओले गिरे, जबकि भोपाल में बादल छाए रहे।

अगले चार दिन फिर खराब मौसम का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। शनिवार, 12 अप्रैल को पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है।

अप्रैल में गर्मी, अब बारिश से राहत

अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में मई-जून जैसी गर्मी और लू का असर देखने को मिला था। हीटवेव के अलर्ट भी जारी किए गए थे, लेकिन अब बारिश और बदलते मौसम की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली है।

इन जिलों में तेज आंधी और ओलों की चेतावनी

भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और शहडोल जिलों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

40 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रह सकती है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ), दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है और भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.