cropped-mp-samwad-1.png

MP पुलिस भर्ती में परीक्षा माफिया की घुसपैठ, एक हवाई सॉल्वर गिरफ्तार.

0
Sheopur Police busts MP Police exam scam, arrests solver gang across states

Exam Mafia Infiltrates MP Police Recruitment, One ‘Flying’ Solver Arrested.

Special Correspondent, Sheopur, MP Samwad.

The MP Police constable recruitment exam has been rocked by a massive scam. Sheopur Police arrested 11 accused linked to a pan-India fake Aadhar and solver gang. One solver even flew in by air to write papers, revealing exam mafia’s deep infiltration and huge money trail.

MP संवाद, श्योपुर: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। श्योपुर पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है और 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड नकली आधार कार्ड बनाने वाली गैंग है, जिसके तार बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े हैं।

? फर्जी आरक्षक भी धरे गए

श्योपुर पुलिस ने तीन में से दो फर्जी आरक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, उनकी जगह परीक्षा देने वाले तीनों सॉल्वरों को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन सॉल्वरों ने 8 से 10 उम्मीदवारों के लिए 26 बार परीक्षा दी

? एक पेपर के लिए 5 लाख!

गिरफ्तार सॉल्वरों ने बताया कि गैंग परीक्षार्थियों से 10 से 15 लाख रुपए वसूलती थी, जिसमें से एक सॉल्वर को 4 से 5 लाख रुपए दिए जाते थे। बिहार से गिरफ्तार एक सॉल्वर तो एयरप्लेन से आ-जा रहा था, ताकि जल्दी पहुँच सके।

? अभी भी फरार है एक फर्जी आरक्षक

तीसरा फर्जी आरक्षक संतोष रावत अब भी फरार है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹10,000 का इनाम घोषित किया है। श्योपुर पुलिस फिलहाल इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड अमिताभ रावत और श्याम मीणा की तलाश में देश के कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.