cropped-mp-samwad-1.png

कागजों में मजबूत, जमीन पर बेदम! पुल दरार कांड से हिला विदिशा.

0
Cracked newly built bridge in Vidisha, exposing poor construction quality and government negligence

Strong on Paper, Weak on Ground! The Crack Scandal Shakes Vidisha.

Sitaram Kushwaha, Special Correspondent, Vidisha, MP Samwad.

A year-old bridge in Vidisha’s Ravan Gram, built at a cost of ₹1.32 crore, has developed alarming cracks. Locals blame poor construction, raising questions over government oversight. Officials deny major flaws, but the ground reality paints a grim picture of collapsing infrastructure and administrative negligence.

MP संवाद, विदिशा। जिले में सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नटेरन की रावण ग्राम पंचायत में करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बना पुल महज एक साल में दरकने लगा है। घटिया निर्माण की पोल तब खुली, जब पुल की सीमेंट-कंक्रीट की परतें उखड़ने लगीं और जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगीं।

यह पुल वर्ष 2024 में बना था, जिससे ग्रामीणों को वर्षों पुरानी परेशानी से राहत की उम्मीद थी। लेकिन निर्माण के सिर्फ एक साल के भीतर इसकी हालत बदतर हो गई। पुल की सड़क टूटने लगी, आरसीसी परतें उखड़ गईं और एप्रोच सड़क धंसने लगी है।

? ग्रामीणों का आरोप:

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल की गुणवत्ता बेहद खराब है। बारिश में यह पुल किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। इस पर से गुजरने में डर लगता है। उनका कहना है कि पुल को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही सामने है।

? अधिकारियों की सफाई:

आरईएस ईएन राजेंद्र गजभिए ने बताया कि “पुल के मुख्य स्ट्रक्चर में कोई खराबी नहीं है, केवल एप्रोच सड़क में सेटलमेंट हुआ है। संधारण अवधि में निर्माण एजेंसी को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।”

? सवालों के घेरे में सिस्टम:

जिला प्रशासन का दावा भले ही स्ट्रक्चर को लेकर सुरक्षित हो, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि निगरानी करने वाले इंजीनियरों की भूमिका क्या थी? क्या सब इंजीनियर और एई ने हर बार फील्ड विजिट में ‘सब ठीक’ रिपोर्ट दी? जनता मांग कर रही है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच हो और जरूरत पड़ी तो फिर से निर्माण कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

In respect of all matters arising under and in relation to this Company or the Arrangement and waives, the exclusive jurisdiction of the courts of the Bhopal and the laws of Madhya Pradesh and India, to the fullest extent possible, shall be applicable. | CoverNews by AF themes.